जालंधर, 29 अगस्त: एस.सी.ई.आर.टी (पंजाब) द्वारा डी.एल.एड में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा, जो 21 सितंबर, 2025 को आयोजित की जा रही है, की जानकारी सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ. अलका गुप्ता ने दी। सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया कि सेंट सोल्जर बी.एड कॉलेज में इस संबंध में निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है, जो छात्र इसमें प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे कॉलेज में आकर पंजीकरण करा सकते हैं और निःशुल्क कोचिंग का लाभ उठा सकते हैं। डी.एल.एड में ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 28 अगस्त से 8 सितंबर तक है।