जालंधर, 17 अगस्त: सेंट सोल्जर ग्रुप की सभी स्कूल शाखाओं ने ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा की देखरेख में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। ग्रुप ने इस दिन को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया। विद्यार्थियों ने पेड़ों को राखी बांधी और अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उन्हें बचाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया, क्योंकि पेड़ों के बिना हम और हमारा पर्यावरण कुछ भी नहीं है और विद्यार्थियों ने इस रक्षाबंधन को वृक्ष बंधन का नाम दिया इस दिन ग्रुप वाइस चेयरपर्सन ने भारतीय सेना के जवानों को राखी बांधी और उनकी लम्बी आयु की कामना की। रक्षा बंधन, जिसे राखी के नाम से भी जाना जाता है, एक शुभ त्योहार है जो भाई-बहनों के बीच अटूट बंधन का जश्न मनाता है। ये त्यौहार राखी और उपहारों के आदान-प्रदान से भी आगे हैं। ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को इस रक्षाबंधन पर पेड़ों की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।