
जालंधर, 11 मार्च: होली बुराई पर अच्छाई की जीत और भगवान कृष्ण और राधा के बीच के स्वर्गीय प्रेम का उत्सव है। इस मौके सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने शिक्षकों और सभी स्टाफ सदस्यों के साथ होली खेली, जिन्होंने होली मनाने का महत्व और भगत प्रहलाद की कहानी बताई। सभी ने अपनी मुस्कान और रंगों से इस दिन को रंगीन बनाया। सभी स्कूल शाखाओं में इस त्यौहार को बहुत अद्भुद ढंग से मनाया गया। इस उत्सव में स्टाफ और विद्यार्थियों ने भाग लिया और इस दिन को यादगार बना दिया। इस उत्सव पर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।