जालंधर, 20 अगस्त:- बड़ी-बड़ी उच्ची चोटियों को फ़तेह करने वाली सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स की छात्रा मीनू ने यमन पीक फतेह कर फिर संस्था और अभिभावकों का नाम रौशन किया। छात्रा मीनू ने यमन पीक पर संस्था का झंडा लहराते हुए “नारी सशक्तिकरण”, शिक्षा सभी का अधिकार का संदेश दिया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रा मीनू को सन्मान चिन्ह और 20000 रुपए की स्कालरशिप के साथ सन्मानित कर चुके हैं। चेयरमैन चोपड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मीनू सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की बी.पी.एड पहले वर्ष की छात्रा है और उसकी पूरी एजुकेशन संस्था द्वारा स्पॉन्सर की जा रही है। अब तक मीनू देश विदेशों के अनेकों उच्ची पहाड़ियों की चोटियों को फ़तेह कर चुकी हैं और पंजाब की तरफ से माउंट एवरेस्ट के लिए तैयारी कर रही है। मीनू ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि उसका बचपन से माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहरा देश का नाम रौशन करने का सपना था जिसके लिए अब वह पूरी मेहनत और लग्न से तैयारी कर रही है। इसके पहले वह 20 सितम्बर 2021 से 29 सितम्बर 2021 को हिमाचल प्रदेश की फ्रेंडशिप चोटी जिसकी उच्चाई लगभग 17352 फ़ीट है, 26 दिसंबर 2021 से 29 दिसंबर 2021 को दक्षिण अफ्रीका की सबसे उच्ची चोटी किलिमंजारो जिसकी उच्चाई 19334 फ़ीट है, और उसके बाद 7 अप्रैल 2022 से 12 अप्रैल 2022 को नेपाल की चोटी मेरापीक जिसकी उच्चाई 21247 फ़ीट है, पर तिरंगा लहरा अपने अभिभावकों, संस्था और देश का नाम उच्चा किया। अगर मीनू के परिवार की बात की जाये तो वह बहुत साधारण परिवार से है उसके पिता किसान हैं और 2 एकड़ जमीन से अपने परिवार का गुजरा करते हैं। मीनू के साथ साथ उनके पिता कृष्ण कालीरामण ने भी यह सपना देखा था की उनकी बेटी माउंट एवरेस्ट अपने देश का झंडा लहराए इसलिए उन्होंने अपनी मेहनत से बेटी मीनू को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।