जालंधर, 23 मार्च :- देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी देने वाले अमर शहीद भगत सिंह ,राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस पर सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा उनको श्रद्धांजलि देकर मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों में सुंदर पगड़ी सजाने का मुकाबला करवाया गया, जिस में छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। इस मुकाबले में सिविल इंजीनियरिंग के छात्र करणवीर सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि छात्र नरिंदर सिंह दूसरे स्थान पर रहा। प्रिंसिपल इंजी. वर्मा ने छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि शहीद ही हमारे असल नायक हैैं। उन्होंने हमारे लिए ही कुर्बानी दी थी। इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि हम उनके सपनों को पूरा करने की कोशिश करें। इस मौके पर कॉलेज के समूह स्टाफ ओर छात्रों ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की तस्वीर के आगे मोमबत्तियां जला कर और फूल चढ़ा कर उनकी कुर्बानी को नाम आँखों से याद किया। छात्रों ने इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पूरे माहौल को देश-भगति के रंग में रंग दिया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने छात्रों को शहीदों का सम्मान करने, उनके बलिदान को याद रखने और देश की उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।