जालंधर 06, अप्रैल: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग ने प्री-विंग कक्षा से पहली तक के नव प्रवेशित छात्रों के लिए “द बिगिनिंग” ओरिएंटेशन सत्र आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद, माता-पिता के स्वागत, स्टाफ सदस्यों और शामिल अभिभावकों के साथ स्कूल प्रिंसिपल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके की गई। अभिभावकों को स्कूल के नियम-कायदों, पाठ्यक्रम और सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में जागरूक किया गया। स्कूल की इस पहल पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और उन्हें ग्रुप के साथ आगे की पढ़ाई के लिए नया सफर शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।