जालंधर, 26 फरवरी: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर के स्कूल प्रांगण में महाशिवरात्रि मनाई गई। जिसमें स्कूल के एम.डी व प्रिंसिपल ने स्टाफ के साथ पूजा अर्चना की तथा स्कूल की मजबूती व उन्नति के लिए प्रार्थना की। इस विशेष दिन पर स्टाफ सदस्यों ने ओम नमः शिवाय का जाप किया और भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा। पूजा के बाद ग्रुप वाइस चेयरपर्सन सुश्री संगीता चोपड़ा ने सभी स्टाफ सदस्यों को इस दिन के महत्व के बारे में जानकारी दी और भगवान शिव से आशीर्वाद मांगा।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।