जालंधर, 18 अप्रैल :- छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद करने के मंतव से सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा दी जाती मास्टर राजकँवर चोपड़ा 1 करोड़ छात्रवृत्ति के चलते सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया कि एल.एल.बी, बी.ऐ एल.एल.बी, बीबीऐ एल.एल.बी, बी.कॉम एल.एल.बी के छात्रों धिराग कुमार, हिना चौधरी, दीक्षा पठानिया, सूर्य, काश्नी, काजल, अविष्का रोशन, अजीत सिंह, अमरीक सिंह, परनीत कौर, सुमन महरा, नवनीत कौर, अमनदीप कौर, नवजोत सिंह खालसा, अशोक कुमार, मनदीप कौर, गुरकीरत कौर, निधि, हरसिमरत कौर, जसमीत कौर, अमनीत पायल, विनय, कारन सिंह बाली, अर्शिता भारद्वाज, लवलीन, चाणक्य, जसमीत कौर, गौरी राणा, समृति छाबड़ा, अनुराग ठाकुर की पढाई के प्रति लग्न और कमज़ोर आर्थिक परिस्थिति को देखते हुए 1 लाख 82 हज़ार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। चेयरमैन चोपड़ा ने छात्रों को भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं देते हुए कहा कि सेंट सोल्जर हर उस छात्र के साथ है जो पढ़-लिख कर कुछ बनना चाहता है।लॉ कॉलेज डायरेक्टर डॉ.सुभाष शर्मा ने छात्रों को चेक प्रदान करते हुए मन लगाकर पढ़ने को कहा। छात्रों ने सेंट सोल्जर और मैनेजमेंट का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वह अच्छे अंक प्राप्त कर संस्था और अभिभावकों का नाम रौशन करेंगे।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।