दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर जारी है। आज मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी जारी है। MCX पर सोने की कीमत 97,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है जबकि चांदी 1,13,245 रुपए प्रति किग्रा के आसपास है।अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते के बाद सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग कम हो गई। इससे स्टॉकिस्ट की लगातार बिकवाली के कारण सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट आई और यह 500 रुपए की गिरावट के साथ 98,020 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोना शनिवार को 600 रुपए की गिरावट के साथ 98,520 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।