
दिल्ली: सोने-चांदी के दामों में इस हफ्ते जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार (8 अक्टूबर) को सोना लगातार तीसरे दिन नई ऊंचाई पर पहुंच गया और वायदा बाजार में रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। खबर लिखे जाने तक घरेलू बाजार में सोना 1,22,123 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 1,47,490 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुएं मजबूती के साथ कारोबार कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 4,007.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,004.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 30.10 डॉलर की तेजी के साथ 4,034.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने आज 4,036.80 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 47.66 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 47.51 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.59 डॉलर की तेजी के साथ 48.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 48.51 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं।