जालंधर ( ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को अपने-अपने घर के ऊपर 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच अपना राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराने को कहा है।इसी के फलस्वरूप जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने सैंट्रल हल्के में अपने निवास स्थान पर पिता विनोद सरीन और भांजी दिशा के साथ तिरंगा झंडा घर की छत पर फहराया। अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि इस अभियान में जहा युवाओं में भारी उत्साह पाया जा रहा है वही इस अभियान के तहत लोगों को देश के लिये कुर्बानी देने वाले देश भक्तों की गाथा के बारे में बतायेगे।उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को इस अभियान का प्रचार-प्रसार करने,बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर झंडा फहराने के लिए भी प्रार्थना की।उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस अभियान को उत्सव की तरह मनाने के लिये आह्वान किया।उन्होंने कहा कि यह अभियान खासकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्वाला को और प्रज्वलित करने का काम करेगा।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।