जालन्धर : आज भाजपा मंडल नंबर 5 में मंडल अध्य्क्ष विनीत शर्मा की अध्य्क्षता में सदस्यता अभियान शुरू किया गया जिसमे विशेष तौर पर प्रदेश कार्यकरणी सदस्य अशोक गांधी , जिला अध्य्क्ष रमन पब्बी,युवा मोर्चा प्रदेश अध्य्क्ष सनी शर्मा पहुंचे।इस अवसर पर जिला अध्य्क्ष रमन पब्बी ने कहा की भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है औंर हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा से जुड़ना चाहता है।अगर भारत को विश्व गुरु बनना चाहते है तो भाजपा को मजबूत करना होगा ओर देश के प्रधान मंत्री नरिंदर मोदी ही भाजपा को विश्व गुरु बना सकते है।मोदी जी के इस अभियान में हम सब को अपना सहयोग देना होगा। हर बूथ पर घर घर जा कर लोगों को भाजपा के साथ जोड़ना हमारा लक्ष्य है। इस अवसर पर सनी शर्मा ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा घर घर जा कर लोगो को भाजपा के साथ जोड़ेगा। भाजपा युवा मोर्चा पंजाब प्रान्त के हर जिले और मंडलो मे सदस्यता अभियान की गति को और तेज कर पंजाब भर में भाजपा के सदस्यों की गिनती को बढ़ाएगे।इस अवसर पर मंडल अध्य्क्ष विनीत शर्मा ने कहा कि वह मंडल के हर घर जा कर भाजपा के नीतियों के बारे में बता सबको भाजपा के साथ जोड़ेगे। इस अवसर पर मंडल के महामंत्री और सदस्यता अभियान के प्रभारी तजिंदर वालिया और सह बाबू अरोड़ा ने सभी साथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा वशिष्ठ कार्यकर्ता एच एल शर्मा,हरप्रीत बेदी,विक्की त्रिखा,आयुष यादव,नखिल,बोबिन,पंकज कालिया,संचित मित्तल,विजय वाजपेयी, रजनीश शर्मा,मनोहर लाल,राजीव भारद्वाज, सुरिंदर पाल, देसराज,जरनैल सिंह,संदीप गोसाईं,रजिंदर राणा,सुनील तिवारी, आदि मौजूद रहे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।