पानीपत: हरियाणा के पानीपत में परमहंस कुटिया के पास 2021 में हुई विनोद बराड़ा की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने विनोद की पत्नी निधि, उसके प्रेमी सुमित और देव सुनार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने खुलासा किया कि पहले हत्या के इरादे से विनोद का एक्सीडेंट करवाया गया, लेकिन वह बच गया। इसके बाद उसे गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि विनोद के चाचा वीरेंद्र ने दिसंबर 2021 में शिकायत दर्ज कराई थी। विनोद सुखदेव नगर में हॉरट्रोन नामक कंप्यूटर सेंटर चलाता था। 5 अक्टूबर 2021 की शाम परमहंस कुटिया के गेट पर बैठे विनोद को एक पंजाब नंबर की गाड़ी ने टक्कर मारी, जिससे उसकी दोनों टांगें टूट गईं। इस घटना के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर गाड़ी चालक देव सुनार को गिरफ्तार कर लिया।देव सुनार ने बाद में समझौते का प्रस्ताव रखा, जिसे वीरेंद्र ने ठुकरा दिया। इसके बाद देव ने 15 दिसंबर 2021 को विनोद के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। विनोद की पत्नी ने शोर मचाया और पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। खिड़की से देखने पर पता चला कि देव ने विनोद को गोली मार दी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान देखा गया कि इस दौरान उन्होंने खिड़की से देखा कि आरोपी देव सुनार ने विनोद को बेड से निचे गिराकर कमर व सिर में गौली मार दी।
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।