Aaj Ka panchang 10th September 2021 Hindi sunset and sunrise time, Panchang, Panchang Today, panchang calendar, panchang september 2021

पंचांग से होगा शुक्रवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 10 सितंबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। आज विनायक चतुर्थी का बहुत ही पावन व्रत है व चित्रा नक्षत्र है। आज गणेश जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। अन्न वस्त्र के दान का भी आज बहुत महत्व है। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है।प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 10 सितंबर 2021 (Today Panchang):

दिनांक 10 सितम्बर  2021
दिवस शुक्रवार
माह भाद्रपद, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 06:07 am
सूर्यास्त 06:30 pm
नक्षत्र चित्रा
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि तुला
करण वणिज 11:05 am तक फिर विष्टि
योग ब्रम्ह 05:42 pm तक फिर इन्द्र
Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।