जालंधर 9 सितम्बर (नितिन कौड़ा ) : अरे राशन का मत पूछो, बहुत परेशानी है! जब से अंगूठा लगाकर राशन मिलने लगा है, हमें राशन के लिए कई चक्‍कर लगाने पड़ते हैं। कई बार तो राशन लेने के चक्‍कर में भूखे तक रहना होता है। अब दिन में मजदूरी पर भी नहीं गए और न ही राशन मिल पाया, तो चूल्‍हा कैसे जलेगा यह शब्द आज गरीबी रेखा से निचे रहने वाले लाभपात्री राज कुमार,राम नरेष,उर्मिला देवी,विजय कुमार,राज कुमारी,राम चरन,गुरबचन,ओम प्रकाश,किरपा राम,राम सरूप ने कहा कि हम पिछले 20 दिनों से राशन के डिपोओ के चक्कर लगा रहे है और हमारी गेंहू की पर्ची नही काटी जा रही उन्होंने कहा कि जब भी हम अपनी गेंहू की पर्ची कटवाने जाते है तो राशन डिपो होल्डर द्वारा हमे जवाब मिलता है कि पीछे से ही ई पॉश मशीने बंद है।उन्होंने कहा कि कुछ लाभपात्री तो डिपो होल्डरों के साथ गाली गलौच भी करते है कि हमारी पर्ची काटी जाए परन्तु डिपो होल्डर का क्या कसूर अगर पीछे से ही मशीन नही चल रही।उन्होंने कहा कि हम दिहाड़ी लगाते है और 4-5 चक्कर पर्ची के लिए लगा चुके है परन्तु हमारी पर्ची नही कटी गई।सरकार गरीबो के साथ यह मजाक क्यों कर रही है हम चार-चार दिन अगर पर्ची कटवाने के चक्कर में बर्बाद कर देंगे तो अपने बच्चों का पालन पोषण कैसे करेंगे।खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को यह समस्या के बारे में ज्ञान होने के बाबजूद भी वो चुप क्यों है गेंहू की पर्ची निकालने वाली ई पॉश मशीनों की समस्या हल क्यों नही करवा रहे।उन्होंने सरकार से मांग की है कि अगर ई पॉश मशीनों से हमारी पर्ची नही काटी जा रही तो हमारे आधार कार्ड नंबर लेकर हमे गेंहू वितरित की जाए।मार्किट में आटा 30 रु किलो के हिसाब से बिक रहा है जो हमारी पहुंच से बाहर है।एक दो दिन तो हमारे बच्चे एक वक्त का खाना खाकर ही सो जाते है क्योंकि हमें अभी तक गेंहू की सप्लाई नही मिली इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री और खाद्य आपूर्ति विभाग के राज्यमंत्री तरुन्त ई पॉश मशीनों को ठीक करवाए तांकि इनको हमे गेंहू की पर्ची मिल सके जिससे हमें गेंहू मिलने के बाद अपने बच्चों को रोटी दे सके।

लाभपत्रियो और डिपो होल्डरों के बीच गेंहू की पर्चियों को लेकर खिंचातानी बढ़ती जा रही है:-सुभाष गोरिया

पिछले 20 दिनों से गेंहू की पर्ची निकालने वाली ई पॉश मशीनों मर सॉफ्टवेयर में आ रही खराबी के कारण गेंहू की पर्ची लाभपत्रियो को ना मिलने के कारण शहर के कुछ वार्डो में लाभपात्री और डिपो होल्डरो के बीच खिंचातानी बनी हुई है यह शब्द आज समाज सेवी आप नेता सुभाष गोरिया से संपर्क करने पर उन्होंने कहे उन्होंने कहा कि जो मशीने पर्ची काटने के लिए विभाग ने डिपो होल्डरों को दी थी वो अब बीमार हो चुकी है उपरसे सॉफ्टवेयर की खराबी के कारण डिपो होल्डर तो परेशान है ही उपरसे एरिया इंस्पेक्टर को भी परेशानियां झेलनिया पड़ती है और दिन में एरिया इंस्पेक्टर को लोग लगातार गेंहू की पर्चियां ना काटने की शिकायत कर रहे है।परंतु लाभपात्रियो को यह नही पता कि पीछे से ही ई पॉश मशीनों में तकनीकी खराबी आ रही है।सुभाष गोरिया ने मांग की है कि हर एक डिपो होकडर को सब्सिडी पर पर्ची काटने वाली ई पॉश मशीन महिया करवाई जाए जिससे लाभपात्री और डिपो होल्डर को दिक्कते ना आए जिससे लाभपात्री आराम से अपनी पर्ची कटवा सके।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।