चंडीगढ़ : हरियाणा में नई सरकार के गठन और मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के बाद अब 15वीं विधानसभा के पहले सत्र की तारीख भी सामने आ गई है। हरियाणा में नई सरकार बनने के बाद विधानसभा का पहला सत्र 25 अक्टूबर को होगा। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय ने सूचना भी जारी कर दी है।

वहीं, विधानसभा में सबसे सीनियर कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह कादियान को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।. विधानसभा सत्र की शुरुआत में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय पहले उन्हें प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाएंगे। फिर रघुवीर सिंह कादियान सभी नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे।

रघुवीर सिंह कादियान पहले भी विधानसभा के स्पीकर रह चुके हैं। इससे पहले भी उन्हें साल 2014 और 2019 में प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था। रधुवीर कादियान साल 1987 में पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद से वह लगातार कांग्रेस के टिकट पर विधायक बनते आ रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में वह 2006 से लेकर 2009 तक विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।