नई दिल्ली :  महंगाई से जूझ रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 135 रुपए सस्ता हो गया है। नई कीमत आज से लागू हो गई हैं। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर कोई राहत नहीं मिली है।

रेट में कटौती के बाद दिल्ली में अब 19 किलो वाला LPG सिलेंडर 2,354 रुपए की जगह 2,219 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में इसकी कीमत अब 2,454 रुपए से घटकर 2,322 रुपए हो गई है। मुंबई में अब यह 2,306 रुपए की जगह 2,171.50 रुपए में मिलेगा जबकि चेन्नई के ग्राहकों को 2,507 रुपए की जगह 2,373 रुपए देने होंगे।मार्च में दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2,012 रुपए थी। एक अप्रैल को इसके दाम बढ़ाकर 2,253 रुपए किए गए थे। फिर एक मई को भी इसकी कीमत में 102 रुपए का इजाफा किया गया था। इसके बाद कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़कर 2,354 रुपए पहुंच गए थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।