चंडीगढ: 1 जुलाई: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाब में जालंधर उपचुनाव से यह साफ हो जाएगा कि पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को नकार दिया है , पंजाब से कोंग्रेस, आप सहित सारी पार्टियां बुरी तरह हरेंगी और भाजपा जीतेगी।
चुग ने मुख्य्मंत्री भगवंत मान पर कटाक्ष करते हुए कहा कच्चे मुलाजिम 24 घंटे में पक्के करने के नाम पर सत्ता में आए हुए आम आदमी पार्टी की भगवंत मान की सरकार को अब मिल रही करारी हार के बाद यह 29 महीने सरकार बनने के बाद कर्मचारियों के साथ बैठक हो रही है, आज पंजाब का मुलाजिम सरकार के रविये से तंग है, केवल माफिया राज, बदतर कानून व्यवस्था से पंजाब के हालात दिन प्रतिदिन खराब हो रहें हैं, जनता इस चुनाव में जूठी और वायदा खिलाफी सरकार को हराएगी।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।