मुंबई: उत्तरी मुंबई के दहिसर में रविवार को 24 मंजिला इमारत में आग लगने के कारण एक महिला की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दहिसर पूर्व के शांति नगर में स्थित न्यू जनकल्याण सोसाइटी में अपराह्न करीब तीन बजे आग लगी।उन्होंने कहा, “इमारत में रहने वाले 36 लोगों को बलिया गया, जिनमें से 19 को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। रोहित अस्पताल में भर्ती सात लोगों में से एक महिला की मौत हो गई। एक पुरुष की हालत गंभीर है। अन्य की हालत स्थिर है। घायलों में से दस को नॉर्दर्न केयर अस्पताल और एक-एक को प्रगति अस्पताल व नगर निगम द्वारा संचालित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया।”

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।