दिल्ली: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को लगेगा। यह खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा जिसका मतलब है कि इस दौरान चंद्रमा सूर्य का कुछ हिस्सा ही ढकेगा। यह ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास रहेगा क्योंकि इस दौरान मीन राशि में सूर्य, राहु, शुक्र, बुध और चंद्रमा मौजूद रहेंगे। यह ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा और दोपहर 2:21 बजे से शुरू होकर शाम 6:14 बजे तक रहेगा। यह घटना चैत्र मास की अमावस्या के दिन घटित होगी।यह ग्रहण पूरी तरह से नहीं बल्कि आंशिक रूप से कुछ देशों में दिखाई देगा। खासतौर पर यूरोप, उत्तरी अमेरिका और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा।