दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर मतभेद जारी हैं, लेकिन अब एक सकारात्मक संकेत सामने आया है। भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा है कि अमेरिका जल्द ही भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 25% अतिरिक्त पेनल्टी टैरिफ को हटा सकता है। साथ ही भारत का जवाबी शुल्क (रेसिप्रोकल टैरिफ) भी कम होने की संभावना है।उनके अनुसार, यह अतिरिक्त शुल्क राजनीतिक कारणों से लगाया गया था, लेकिन हाल के घटनाक्रम को देखते हुए संभावना है कि 30 नवंबर के बाद यह लागू नहीं रहेगा। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनका निजी अनुमान है और इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। उन्होंने बताया कि दोनों देश तनाव कम करने की कोशिश कर रहे हैं।पहले अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाया था। रूस से कच्चा तेल खरीदने पर अतिरिक्त 25% टैरिफ और लगा दिया गया।यानी कुल मिलाकर भारत पर 50% टैरिफ लागू हो गया। अगर पेनल्टी टैरिफ हटता है तो यह घटकर फिर से 25% रह जाएगा।वहीं, अगर भारत का रेसिप्रोकल टैरिफ (जवाबी शुल्क) भी घटा, तो यह केवल 10%–15% तक रह सकता है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।