
नई दिल्ली : सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 30 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर से इजाफा किया है। आज डीजल के दाम में 30 से 31 पैसे, तो वहीं पेट्रोल के दाम 24 से 25 पैसे बढ़े हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.64 रुपए जबकि डीजल का दाम 89.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।पिछले एक हफ्ते में पांच दिन डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, वहीं पेट्रोल दो दिन महंगा हुआ है। इस हफ्ते की बढ़ोतरी के बाद डीजल लगभग डेढ़ रुपए महंगा हो गया है वहीं, पेट्रोल 40 से 45 पैसे तक महंगा हुआ है।बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपए पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
क्या हैं आज के रेट
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 101.64 | 89.87 |
मुंबई | 107.71 | 97.52 |
कोलकाता | 102.17 | 92.97 |
चेन्नई | 99.36 | 94.45 |
चंडीगढ़ | 97.85 | 89.61 |
पटना | 104.34 | 96.05 |