जालंधर, 24 सितंबर: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने भारत की 45वें शतरंज ओलिंपियाड में जीत पर मनाया जश्न। इस दौरान सभी स्कूल शाखाओं की शतरंज टीमों में प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा की देख रेख में हुआ। सभी टीमों के खिलाड़ियों का जज़्बा उनकी खेल से दिखाई पढ़ रहा था। इस मौके श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व वाली बात है कि 45वें शतरंज ओलिंपियाड में 97वें वर्षों के इतिहास में भारत ने पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर भारत का नाम पुरे विश्व में रोशन किया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।