जालंधर: जालंधर वेस्ट के वार्ड नं 76,77 से विनीत धीर कार्यकारणी सदस्य भाजपा पंजाब ने महिंदर भगत प्रदेश भाजपा प्रवक्ता की मौजूदगी में 45 परिवारों को पार्टी में शामिल करवाया। महिंदर भगत ने सभी का सम्मान किया और कहा कि युवा शक्ति पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। भगत ने कहा के केंद्र सरकार की नीतियों को भाजपा कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएं और पार्टी की मजबूती के लिए डटकर काम करें तांकि पंजाब में 2022 आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बने और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मोहिन्दर भगत के मार्गदर्शन में सतीश,डॉक्टर सुब्रता मंडल. पवन यादव .उमेश यादव धनंजय सिंह.दिग्विजय. नगीना प्रसाद. संदीप. विकास. प्रमोद शाह,अकाश तखड,विनोद कुमार,प्रमोद गुप्ता,पंकज कुमार,वरुण भसीन, गोविंद यादव. सुनील कुमार. बी पी सिंह. अशोक प्रसाद. रंजीत राम. सत्येंद्र कुमार. रंजीत कुमार ने भाजपा को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। सोमनाथ,ओम प्रकाश भगत,राज कुमार भगत,अमन संदल,जतिन कुमार,रंजीत,बलराम और अमरजीत कोहली का इन परिवारों को भाजपा में शामिल करवाने में विशेष सहयोग रहा।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।