पंजाब के बठिंडा में रहने वाला 5 साल का बच्चा इन दिनों काफी सुर्खियों में है। बठिंडा का रहने वाला गीतांश गोयल (5 वर्ष) ने महज 1 मिनट 35 सेकंड में हनुमान चालीसा पढ़कर अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करवा डाला। इसी के चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस मासूम बच्चे की प्रतिभा से काफी खुश हैं वह उसे आज 30 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित करेंगी। गीतांश के माता-पिता ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जिन्हें हम अखबार या टीवी चैनल पर देखते हैं, उनसे हमारी मुलाकात होगीपरिवार ने कहा कि हमें अपने बेटे पर गर्व है। इससे पहले 2018 में झारखंड के रहने वाले युवराज (5 वर्ष) ने 1 मिनट 55 सेकंड में हनुमान चालीसा पढ़ने का रिकॉर्ड बनाया था। उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ था। लेकिन गीतांश ने युवराज का भी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1 मिनट 54 सेकंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर दिखाया था, जिसके बाद सितंबर 2022 में उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था।

अब गीतांश ने इस बार खुद का ही रिकॉर्ड को ही तोड़ दिया है, उसने महज 1 मिनट 35 सेकंड में हनुमान चालीसा का पाठ किया, इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू उसे 30 अगस्त यानी आज सम्मानित करने जा रही हैं। गीतांश के पिता डॉ. विपिन गोयल ने कहा कि हमें बेटे पर गर्व है कि उसने अभी से हमारा नाम रौशन कर दिया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।