प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले के कारण सड़कों पर जबरदस्त जाम की स्थिति बनी हुई है। बिहार के कैमूर जिले में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)-19 पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे यात्री और वाहन चालक भारी परेशानी झेल रहे हैं। खासकर कुदरा के पास दोनों लेन पूरी तरह से जाम हो गई हैं, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। इस भारी जाम के चलते एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं का संचालन भी मुश्किल हो गया है।स्थानीय पुलिस प्रशासन जाम को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और वाहनों को रेगुलेट करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन, दोनों ओर से गाड़ियों के दबाव के कारण स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। कई यात्री 72 घंटे से भी ज्यादा समय से जाम में फंसे हैं, जबकि कुछ लोगों की गाड़ियां 8 घंटे से एक इंच भी नहीं हिली हैं।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।