
नई दिल्ली : पूरा देश आज 78वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक लाल किले पर ध्वज फहराएंगे। पीएम मोदी आज सबसे पहले महात्मा गांधी को श्रंद्धाजलि देने राजघाट पहुंचे। इसके बाद वे लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस बार के स्वतंत्रता दिवस की थीम विकसित भारत 2047 रखी गई है। पीएम मोदी जब तिरंगा फहराएंगे उस समय स्वदेशी 105 एमएम लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। समारोह के लिए 6 हजार से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। वहीं पीएम मोदी अपने भाषण में विकसित भारत का विजन रखा । पीएम मोदी के झंडा फहराने पर स्वदेश एडवांस्ड लाइट हेलिकाॅप्टर्स से फूलों की पंखुड़ियां बरसाई । यह हवाई प्रदर्शन भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर्स करेंगे पीएम मोदी ने कहा, “हमने ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र दिया। आज मुझे खुशी है कि वोकल फॉर लोकल, आर्थिक व्यवस्था का नया मंत्र बन गया है। हर जिले को अपनी उपज पर गर्व होने लगा है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ का माहौल बन रहा हैपीएम मोदी ने कहा कि हमने रिन्यूबल एनर्जी का संकल्प लिया और आज इस मामले में जी-20 देशों से भी आगे है। हम कोरोना को कैसे भूल सकते हैं। हमने दुनिया के करोड़ों लोगों को वैक्सीन दी। आज सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है तो देशवासियों का सीना चौड़ा हो जाता है इस के साथ पीएम मोदी ने कहा कि मेरे देश का नौजवान इंक्रीमेंटल प्रगति में विश्वास नहीं रखता। वह छलांग मार रहा है। ये देश का गोल्डन एरा है। इसे जाने नहीं देना है। इसे पकड़कर चलना है और अगर हम इसे पकड़कर चलेंगे तो विकसित भारत का लक्ष्य पूरा कर लेंगे।पीएम मोदी ने कहा, “हमने ‘वोकल फॉर लोकल’ का मंत्र दिया। आज मुझे खुशी है कि वोकल फॉर लोकल, आर्थिक व्यवस्था का नया मंत्र बन गया है। हर जिले को अपनी उपज पर गर्व होने लगा है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ का माहौल बन रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि अगर सरकार की नीति और नियत सही हो तो परिणाम मिलता है। हमने स्पेस सेक्टर में भी बड़े रिफाॅर्म किए। उसके बंधनों को खोल दिया है। सैकड़ों स्टार्टअप आ रहे हैं। आज प्राइवेट सैटेलाइट लाॅन्च हो रहे हैं। आज देश में नए अवसर बन रहे हैं।हमने मिशन मोड में इज ऑफ लिविंग को आगे बढ़ाना है। आप सरकार को बताए ये नियम ठीक नहीं है तो हम उस पर विचार करेंगे। गर्वनेंस पर रिफाॅर्म विकसित भारत के सपने को पूरा करेगा। सामान्य नागरिकों को जीवन में सम्मान मिले। कोई भी नागरिक ये नहीं कहे कि ये मेरा हक था मुझे मिला नहीं। आज का देश आंकाक्षाओं से भरा है। देश का नौजवान नए शिखरों पर कदम रखना चाहता है।पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि हमने बजट में 1 लाख करोड़ रुपये रिसर्च के लिए दिए हैं। हमारे देश में मेडिकल एजुकेशन के लिए बच्चे विदेश में पढ़ने जा रहे हैं। ऐसे-ऐसे देशों मे जा रहे हैं, जिसके बारे में सोचकर ही आश्चर्य होता है। अगले 5 साल में मेडिकल लाइन में 75 हजार नई सीटें बढ़ाई जाएंगी। पीएम मोदी ने कहा कि किसानों का जीवन आसान बने, गांव में टाॅप क्लास इंटरनेट कनेक्टिविटी मिले, बच्चों को स्मार्ट स्कूल मिले। नौजवानों को स्किल मिल। उन्हें आय के नए साधन मिले। उसके लिए हम काम कर रहे हैं। इनोवेशन और रोजगार में महिलाएं बहुत तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हमारी सेनाओं में भी अब महिलाएं अपना लोहा मनवा रही हैं।पीएम मोदी ने कहा, कामकाजी महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह कर दिया गया है। हम न केवल महिलाओं का सम्मान करते हैं, न केवल उनके लिए संवेदनशीलता से निर्णय लेते हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लेते हैं कि सरकार अपने बच्चे को एक उत्कृष्ट नागरिक बनाने की माँ की आवश्यकताओं में बाधा न बने।
पीएम मोदी ने कहा, कामकाजी महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह कर दिया गया है। हम न केवल महिलाओं का सम्मान करते हैं, न केवल उनके लिए संवेदनशीलता से निर्णय लेते हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए निर्णय लेते हैं कि सरकार अपने बच्चे को एक उत्कृष्ट नागरिक बनाने की माँ की आवश्यकताओं में बाधा न बने।पीएम मोदी ने कहा कि किसानों का जीवन आसान बने, गांव में टाॅप क्लास इंटरनेट कनेक्टिविटी मिले, बच्चों को स्मार्ट स्कूल मिले। नौजवानों को स्किल मिल। उन्हें आय के नए साधन मिले। उसके लिए हम काम कर रहे हैं। इनोवेशन और रोजगार में महिलाएं बहुत तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हमारी सेनाओं में भी अब महिलाएं अपना लोहा मनवा रही हैं।डिफेंस सेक्टर में हम विदेश से इंपोर्ट करते थे। आज हम इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने जा रहे हैं। आज डिफेंस का बड़ा हब हम बनने जा रहे हैं। दुनिया में भारत हथियारों का एक्सपोर्ट कर रहा है। एक जमाना था हम 2जी के लिए संघर्ष कर रहे थे आज पूरे देश में 5जी रोल आउट हो गया है। दुनिया में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हम रुकने वाले नहीं है।हमारी माताओं-बहनों के प्रति जो अत्याचार हो रहा है उससे जनमानस में गुस्सा है। उसे आज हम महसूस कर रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की जांच हो, अपराधी को जल्द सजा मिले। जब महिलाओं पर अत्याचार की घटना होती है तो खबरों में रहती है। मैं चाहता हूं पाप करने वालों की सजा पर चर्चा हो।
पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे साथ आंलंपिक के नौजवान बैठे हैं। जिन्होंने दुनिया में भारत का परचम लहराया है। हम देशवासियों की ओर से उन्हें बधाई देते हैं। भारत चाहता है कि 2036 का ओलंपिक भारत में हो। इसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे साथ आंलंपिक के नौजवान बैठे हैं। जिन्होंने दुनिया में भारत का परचम लहराया है। हम देशवासियों की ओर से उन्हें बधाई देते हैं। भारत चाहता है कि 2036 का ओलंपिक भारत में हो। इसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं।पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग प्रगति नहीं देख सकते। भारत का भला भी नहीं सोच सकते। जब तक उनका भला नहीं हो वे सोचते नहीं है। हमे मुट्ठीभर लोगों से सावधान रहना है। निराशावादी सोच से देश को काफी नुकसान होगा। उसकी गोद में विकृति पल रही है। ये विकृति विनाश के प्रयास में लगी है।
पीएम मोदी ने लाल किले से समान नागरिक संहिता पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज का सिविल कोड कम्यूनल सिविल कोड है। हमारे संविधान की भावना के अनुसार इस विषय पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए। जो कानून धर्म के आधार पर देश को बांटते हैं ऐसे कानून आधुनिक समाज नहीं बना सकते। देश में सेक्युलर सिविल कोड होना चाहिए। हमने कम्यूनल सिविल कोड में 75 साल से अधिक का समय बिताया है
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग प्रगति नहीं देख सकते। भारत का भला भी नहीं सोच सकते। जब तक उनका भला नहीं हो वे सोचते नहीं है। हमे मुट्ठीभर लोगों से सावधान रहना है। निराशावादी सोच से देश को काफी नुकसान होगा। उसकी गोद में विकृति पल रही है। ये विकृति विनाश के प्रयास में लगी है।
हमें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी गई और हमने जमीन पर बड़े सुधार किए। मैं देशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं, सुधारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सिर्फ गुलाबी कागज के संपादकीय तक सीमित नहीं है। सुधारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता कुछ दिनों की सराहना के लिए नहीं है। हमारी सुधार प्रक्रिया किसी मजबूरी के तहत नहीं है, यह देश को मजबूत करने के इरादे से है। इसलिए, मैं कह सकता हूं कि सुधारों का हमारा रास्ता एक तरह से विकास का खाका है। ये सुधार, ये विकास, ये बदलाव सिर्फ डिबेट क्लबों, बौद्धिक समाजों और विशेषज्ञों की चर्चा का विषय नहीं है। हमने ये राजनीतिक मजबूरियों के लिए नहीं किया। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, विकसित भारत 2047 के लिए हमने देशवासियों से सुझाव मांगे थे। हमें जो सुझाव मिले, वे हमारे नागरिकों के सपनों और आकांक्षाओं को दर्शाते हैं। कुछ लोगों ने भारत को कौशल की राजधानी बनाने का सुझाव दिया, कुछ अन्य ने कहा कि भारत को विनिर्माण का केंद्र बनाया जाना चाहिए और देश को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। शासन और न्याय प्रणाली में सुधार, ग्रीनफील्ड शहरों का निर्माण, क्षमता निर्माण, भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन – ये नागरिकों की आकांक्षाएं हैं। जब देश के लोगों के पास इतने बड़े सपने होते हैं, तो यह हमारे आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है और हम अधिक दृढ़निश्चयी बनते हैं।अंतरिक्ष क्षेत्र पर बोलते हुए, पीएम मोदी ने कहा अंतरिक्ष क्षेत्र एक महत्वपूर्ण पहलू है। हमने इस क्षेत्र में कई सुधार किए हैं। आज, कई स्टार्टअप इस क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। अंतरिक्ष क्षेत्र जो जीवंत हो रहा है, भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र बनाने की दिशा में एक आवश्यक तत्व है। हम दीर्घकालिक विचार के साथ इस क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इसे मजबूती दे रहे हैं।
प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने परिवार के सदस्यों को खोया है
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इस वर्ष और पिछले कुछ वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है, अपनी संपत्ति खोई है; देश को भी नुकसान उठाना पड़ा है। आज मैं उन सभी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि संकट की इस घड़ी में देश उनके साथ खड़ा है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, “आज का दिन उन अनगिनत ‘आजादी के दीवाने’ को श्रद्धांजलि देने का दिन है जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया। यह देश उनका ऋणी है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। वे थोड़ी देर में यहीं से अपना 11वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन कियालाल किले की प्राचीर पर पहुंचे पीएम मोदी
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले पर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह लाल किले की प्राचीर से अपना 11वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन देने वाले हैं।
पीएम मोदी लालकिला पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले पर पहुंचे।
प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की
78वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।