फगवाड़ा (शिव कौड़ा) 88वां भद्रकाली मेला 23 मई को श्री हनुमान दुर्गा मंदिर, चौरा खूह, फगवाड़ा में मनाया जा रहा है। मंदिर अध्यक्ष जतिंदर वर्मा बॉबी ने बताया कि सुबह 6 से 8 बजे तक हवन किया जाएगा तथा ध्वजारोहण की रस्म 8:30 बजे होगी तथा रात्रि 9 से 10 बजे तक भजन कीर्तन (संकीर्तन मंडली, श्री हनुमान दुर्गा मंदिर, चौड़ा खूह, फगवाड़ा द्वारा) किया जाएगा तथा उसी दिन रात्रि में भगवती जागरण ज्योति पूजा 8:30 बजे शुरू होगी।