दिल्ली: देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। जिस कारण चक्रवाती तूफान का खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही 9 राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। उत्तर भारत जहां कड़ाके की ठंड की चपेट में है, वहीं दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंड और बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग ने 26 नवंबर तक देश के अलग-अलग हिस्सों में इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं अगले 4 दिनों में देशभर में कैसा रहेगा मौसम?मौसम विभाग ने बताया है कि सुमात्रा तट से दूर भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में चक्रवातीय दबाव बन रहा है। इसके कारण दक्षिणी अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के आसपास तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना है।