
अमृतसर, 22 अगस्त ( )- खाड़ी मुल्कों के
अंदर रब के फरिश्ते के तौर पर जाने जाते दुबई के प्रसिद्ध कारोबारी और सरबत का भला चैरिटेबल ट्रस्ट के सरपरस्त डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से अब उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के कस्बा बढ़िया के साथ संबंधित 28 वर्षीय युवक शक्ति कंबोज पुत्र रमेश चंद का पार्थिव शरीर दुबई से हवाई अड्डा दिल्ली के माध्यम से उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। इस सबंध में जानकारी देते हुए डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय ने बताया कि अपने बुजुर्ग मां-बाप का सहारा शक्ति कंबोज अन्य युवाओं की तरह अपने अच्छे भविष्य के सपने लेकर करीब 2 वर्ष पहले कामकाज के लिए दुबई आया था कि गत 29 जून को उसकी भेदभरे हालातों में मौत हो गई। डॉ. ओबेरॉय ने बताया कि इस घटना संबंधी जब मृतक के क्षेत्र से स्थित गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा के प्रबंधकों ने उनके साथ ट्रस्ट की अमृतसर टीम के माध्यम से संपर्क करते हुए शक्ति कंबोज के परिवार के साथ हुई इस अनहोनी के बारे में बताया तो उन्होंने अपने निजी सचिव बलदीप सिंह चाहल की देख रेख में तुरंत सारी जरूरी कागजी कार्रवाई मुकंम्ल करवा कर भारती दूतावास के बड़े सहयोग से शक्ति कंबोज का पार्थिव शरीर भारत भेजा है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्थिव शरीर को भारत भेजने के लिए आया खर्च भारती दूतावास की तरफ से किया गया।
गुरुद्वारा सिंह सभा बढ़िया (उतर प्रदेश) के अध्य्क्ष डॉ. नरिंद्रपाल सिंह संधू, क्षेत्र के नामवर किसान जतिंदर सिंह गिल, सरपंच दलबीर सिंह, कुलबीर सिंह गिल, पूर्व सरपंच रत्न लाल, हरपिंदर सिंह गिल के अलावा पीड़ित परिवार ने इस बड़े प्रयास के लिए अपने समूचे क्षेत्र की तरफ से सरबत का भला चेरिटेबल ट्रस्ट के सरपरस्त डॉ. एसपी सिंह ओबराय का विशोष आभार व्यक्त करते कहा कि अगर वह इस कठिन घड़ी में उनका सहारा न बनते तो शक्ति कंबोज के बजुर्ग मां-बाप को अपने पुत्र के अंतिम दर्शन नसीब नहीं होते। गौरतलब है कि डॉ. ओबराय के प्रयासों से अब तक 368 के करीब बदनसीब लोगों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों तक पहुंचाए जा चुके हैं।
कैप्शन: मृतक शक्ति कंबोज की फाइल फोटो।