नई दिल्ली : आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। ठीक 8 बजे काउंटिंग शुरू हुई। तीनों बड़े राष्ट्रीय दलों आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ 699 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी आज होगा। मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच है। शाम होते-होते क्लीयर हो जाएगा कि महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बन रही है या आम आदमी पार्टी हैट्रिक लगा रही है। एग्जिट पर अ नुमान भाजपा की सरकार बना रहे हैं, लेकिन यह अनुमान कितने सही साबित होते हैं, जानने के लिए यहां देखें दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स
मतगणना के रुझानों में दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने अब तक 43 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। AAP को झटकों पर झटके लग रहे हैं। पार्टी 27 सीटों पर आगे हैं। नजफगढ़ से भाजपा 4383 वोटों से आगे है। मटियाला सीट से भाजपा 2862 वोटों से आगे है। उत्तमनगर से भाजपा 2223 वोटों से आगे हैं। द्वारका सीट से भाजपा 1257 वोटों से आगे हैं। बिजवासन सीट और पालम सीट पर भी भाजपा आगे है। पटेलनगर में बीजेपी के राजकुमार आनंद आगे हैं। ओखला सीट से लगातार भाजपा आगे है्र। पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है।
दिल्ली की सीएम आतिशी और कांग्रेस नेता अलका लांबा, जो कालाकाजी सीट से एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं, महारानी बाग मतगणना केंद्र पर मौजूद हैं। AAP नेता और दिल्ली की सीएम आतिशी और कांग्रेस की अलका लांबा यहां बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से पीछे चल रही हैं।
भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने 50% से ज्यादा वोट मिलने का दावा किया है
नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल ने वापसी की है। वे 254 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। जंगपुरा सीट पर भी उलटफेर हुआ है। AAP के मनीष सिसोदिया 2 राउंड की काउंटिंग के बाद 1800 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। आतिशी अभी भी पीछे चल रही हैं। ग्रेटर कैलाश से AAP के सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं। भाजपा की शिखा राय आगे हैं। मटियाला सीट से भाजपा के संदीप सहरावत आगे हैं। कोंडली सीट से भाजपा की उम्मीदवार प्रियंका गौतम आगे हैं। मादीपुर सीट से भाजपा के कैलाश गंगवाल आगे हैं। AAP की उम्मीदवार राखी बिड़ला पीछे हैं।
नई दिल्ली सीट पर अब तक 4943 वोटों की गिनती हुई है। केजरीवाल को 2198, प्रवेश वर्मा को 2272 और संदीप दीक्षित को 404 वोट मिले हैं। भाजपा 74 वोटों से आगे है। AAP नेता संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गए हैं। रोहिणी विधानसभा सीट पर पहले राउंड की गिनती में AAP के प्रदीप मित्तल को 3235, बीजेपी के विजेंद्र गुप्ता को 3187 और कांग्रेस के सुमेश को 177 वोट मिल चुके हैं।
साल 2020 में दिल्ली में भड़के दंगों का आरोपी ताहिर हुसैन मुस्तफाबाद सीट से उम्मीदवार है और 5वें नंबर पर चल रहा है। वह ओवैसी की पार्टी AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है। यहां से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट 5700 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे और तीसरे नंबर पर AAP-कांग्रेस के कैंडिडेट हैं।
दिल्ली चुनाव परिणाम के बीच राहुल गांधी तुरंत प्रभाव से सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचे। दिल्ली चुनाव के रुझानों में पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के रुझान देखकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उमर ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, और लड़ो आपस में…
- पटेल नगर- बीजेपी- राज कुमार आनंद
- मोती नगर- बीजेपी- हरीश खुराना
- मादीपुर- AAP- राखी बिड़ला
- नांगलोई जाट- बीजेपी- मनोज कुमार शौकीन
- राजौरी गार्डन- बीजेपी- मनजिंदर सिंह सिरसा
- हरि नगर- बीजेपी- श्याम शर्मा
- तिलक नगर- AAP- जरनैल सिंह
- जनक पुरी- बीजेपी- आशीष सूद
- विकास पुरी- AAP- महेंद्र यादव
- उत्तम नगर- बीजेपी- पवन शर्मा
- द्वारका- बीजेपी- प्रद्युम्न सिंह राजपूत
- मटियाला- AAP- आले मोहम्मद इकबाल
- नजफगढ़- बीजेपी- नीलम पहलवान
- बिजवासन- बीजेपी- कैलाश गहलोत
- पालम- AAP- जोगिंदर सोलंकी
- दिल्ली कैंट- बीजेपी- भुवन तंवर
चुनाव आयोग के रुझानों में भाजपा आगे चल रही है। आप के गोपाल राय बदरपुर सीट से आगे चल रहे हैं। इलेक्शन कमीशन ने सुबह 9 बजकर 42 मिनट तक 46 सीटों के नतीजे दिए। इनमें भाजपा 32 और आप 14 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है
ओखला सीट से बीजेपी के मनीष चौधरी 8 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जनकपुरी से बीजेपी के आशीष सूद आगे हैं। पटपड़गंज सीट से AAP के अवध ओझा पीछे चल रहे हैं। राजेंद्र नगर से AAP के दुर्गेश पाठक ने बढ़त बनाई हुई है। रुझानों में बीजेपी 31 सीटों पर आगे है। AAP 37 सीटों पर बढ़त बनाए है।
शुरुआती रुझनों में अरविंद केजरीवाल पिछड़ रहे हैं। वे 1500 वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा इस समय 34 सीटों पर आगे है। AAP ने 31 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है। करावल नगर से भाजपा के कपिल मिश्रा की लगातार बढ़त देखने को मिल रही है। बादली से कांग्रेस के देवेंद्र यादव आगे चल रहे हैं। रोहिणी से बिजेंद्र गुप्ता लगातार आगे हैं।
करोल बाग सीट पर भाजपा कैंडिडेट दुष्यंत गौतम आगे चल रहे हैं। सीलमपुर से AAP उम्मीदवार जुबैर अहमद ने बढ़त बनाई हुई है। जनकपुरी से आप के प्रत्याशी प्रवीण कुमार आगे हैं। कालकाजी सीट पर पहले राउंड में बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी 673 वोटों से आगे हैं। ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज लगातार आगे हैं।
जनकपुरी से AAP उम्मीदवार प्रवीण कुमार, करावल नगर से बीजेपी के कपिल मिश्रा आगे हैं। किराड़ी से AAP के अनिल झा आगे हैं। नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा लगातार आगे चल रहे हैं। चांदनी चौक से बीजेपी के सतीश जैन आगे चल रहे हैं। दिल्ली कैंट से बीजेपी के भुवन तंवर आगे चल रहे हैं। सीलमपुर से AAP के जुबैर अहमद आगे चल रहे हैं। तिलक नगर से AAP से जरनैल सिंह आगे हैं। बिजवासन से कैलाश गहलोत आगे चल रहे हैं।
तिमारपुर सीट से आप के सुरेंद्र पाल आगे हैं। विश्वासनगर से बीजेपी के ओमप्रकाश शर्मा आगे हैं। मालवीयनगर से बीजेपी के सतीश उपाध्याय आगे हैं। बाबरपुर से गोपाल राय आगे हैं। चांदनी चौक से बीजेपी के सतीश जैन आगे हैं। देवली से एलजेपी (रामविलास) के उम्मीदवार दीपक तंवर पीछे चल रहे हैं।
रिठाला से भाजपा के कुलवंत राणा आगे, बल्लीमारान से आप के इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं। ओखला से भाजपा के मनीष चौधरी ने बढ़त बनाई। नजफगढ़ से भाजपा की नीलम पहलवान आगे चल रही हैं। सदर बाजार से मनोज कुमार आगे और बुराड़ी संजीव झा आगे चल रहे हैं। मालवीय नगर से भाजपा के सतीश उपाध्याय आगे चल रहे हैं। ग्रेटर कैलाश सीट से सौरभ भारद्वाज पीछे हो गए हैं।
पोस्टल बैलेट की गिनती में करावल नगर सीट से भाजपा के कपिल शर्मा आगे हैं। बिजवासन सीट से भाजपा के कैलाश गहलोत आगे चल रहे हैं। बदरपुर सीट से भाजपा के नारायण दत्त शर्मा आगे, रोहिणी से भाजपा के बिजेंद्र गुप्ता, चांदनी चौक से भाजपा के सतीश जैन, दिल्ली कैंट से भुवन तंवर आगे चल रहे हैं। मोती नगर से भाजपा के सतीश खुराना आगे है। शकूर बस्ती से AAP के प्रत्याशी सत्येंद्र जैन आगे। राजौरी गार्डन से भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा आगे चल रहे हैं। ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज आगे चल रहे हैं। ओखला से अमानतुल्लाह खान आगे हैं। सुल्तानपुर माजरा से मुकेश अहलावत आगे हैं।
पोस्टल बैलेट की गिनती में आम आदमी पार्टी के तीनों बड़े नेता पीछे चल रहे हैं। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से आतिशी और जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया पिछड़ रहे हैं। वहीं ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज और रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं। पटपड़गंज सीट से अवध ओझा भी पीछे चल रहे हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। इसके बाद EVM खोली जाएंगी और 9 बजे से रुझान आने लगेंगे। दिल्ली में 70 सीटों पर चुनाव हुए हैं। 699 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। AAP और कांग्रेस सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। एक सीट जदयू और एक सीट LJP (R) को मिली है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और कालकाजी से AAP उम्मीदवार आतिशी का कहना है कि यह कोई सामान्य चुनाव नहीं था, बल्कि अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई थी। मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली की जनता अच्छाई, AAP और अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी होगी। आम आदमी पार्टी एक बार फिर दिल्ली में सरकार बनाएगी और केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।
मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हरीश खुराना कहते हैं कि जिस तरह से हमें लोगों से प्रतिक्रिया मिल रही है, न केवल मोतीनगर में बल्कि पूरी दिल्ली में भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। लोगों को मुद्दों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन उनके सवालों का जवाब देने की बजाय अरविंद केजरीवाल और उनका गिरोह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति में लगा रहा। उनकी कोशिशें विफल हो गई हैं। आज भाजपा 27 साल बाद वापस लौटेगी।
ग्रेटर कैलाश सीट से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आप को सरकार से हटाने की हर कोशिश की गई, लेकिन जनता का आशीर्वाद आप के साथ है। मेरा मानना है कि जनता चौथी बार अरविंद केजरीवाल को सीएम बनाने जा रही है। कुछ ही दिनों में वह सीएम पद की शपथ लेंगे। हमें अलग-अलग इलाकों से जानकारी मिल रही है कि आप को भारी बहुमत मिलेगा और सरकार बनाएगी। आप को कम से कम 40-45 सीटें मिलेंगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार पिछले 3 चुनाव के मुकाबले कम वोटिंग हुई है। इस बार 60.54% लोगों ने मतदान किया। साल 2013 में 65.63%, साल 2015 में 67.12% और साल 2020 में 62.59% वोटिंग हुई थी। साल 2013 में कांग्रेस के समर्थन से AAP ने पहली बार सरकार बनाई थी। साल 2015 और 2020 में AAP ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।
दिल्ली में साल 2013 से आम आदमी पार्टी की सरकार है। साल 2013 में आम आदमी पार्टी ने 28 सीटें जीती थी। भाजपा को 31 और कांग्रेस को 8 सीटें मिली थीं। किसी को बहुमत नहीं मिला तो आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई। अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने, लेकिन लोकपाल बिल पास नहीं होने से 49 दिन बाद केजरीवाल को पद छोड़ना पड़ा।
इसके बाद साल 2015 में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला। 70 में से 62 सीटें पार्टी ने जीती। केजरीवाल दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने फिर 70 में से 62 सीटें जीतकर सरकार बनाई। केजरीवाल तीसरी बार CM बने, लेकिन शराब घोटाले में उन्हें जेल जाना पड़ा और जेल से बाहर आने के बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा। वे 4 साल 7 महीने 6 दिन CM रहे। उनके पद छोड़ने के बाद आतिशी CM बनीं। वह 4 महीने 19 दिन (8 फरवरी तक) से CM हैं।
दिल्ली में भाजपा की सरकार पिछली बार साल 1993 में बनी थी। उस साल भाजपा ने 49 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और 5 साल के कार्यकाल में 3 मुख्यमंत्री बदले थे। पहले मदनलाल खुराना, फिर साहिब सिंह वर्मा और उसके बाद सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री बनी थीं। वहीं 2025 का चुनाव आज भाजपा जीत जाती है तो वह 27 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी।
नई दिल्ली विधानसभा सीट सबसे खास है, क्याेंकि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। इस सीट से आम आदमी पार्टी की टिकट पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने 2 पूर्व CM के बेटे हैं। भाजपा ने प्रवेश वर्मा को टिकट दिया है। कांग्रेस ने संदीप दीक्षित पर दांव लगाया है।
दिल्ली विधानसभा की हॉट सीटों पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं। इनमें नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा खास हैं, क्योंकि इन सीटों पर आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों के उम्मीदवारों की साख दांव पर लगी है। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल, कालकाजी से आतिशी और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं।
5 फरवरी को वोटिंग के बाद देरशाम 14 एग्जिट पोल आए, जिनमें से 12 एग्जिट पोल के अनुमान भाजपा और 2 एग्जिट पोल के अनुमान आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं।
दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज ने बताया कि शाहदरा, मध्य दिल्ली, पूर्व, दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम जिलों में से प्रत्येक में एक काउंटिंग सेंटर बनाया गया है। उत्तर, पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व जिलों में से प्रत्येक में 2 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। नई दिल्ली और उत्तर-पश्चिम जिलों में 3-3 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों, माइक्रो-ऑब्जर्वर और सहायक कर्मचारियों समेत कुल 5000 कर्मियों को तैनात किया गया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव मतगणना के लिए 19 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) एलिस वाज ने कहा कि काउंटिंग की मॉनिटरिंग करने के लिए 5 हजार लोगों की टीम तैनात की गई है। पारदर्शी और सटीक काउंटिंग प्रोसेस के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 5 वोटर VVPAT (वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल्स ) का रेंडम सिलेक्शन किया जाएगा। सभी 19 मतगणना केंद्रों के लिए 3 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें प्रत्येक केंद्र पर 2 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां शामिल हैं।