Sliderपंजाब

नई उड़ान संस्था ने की पहलगाम हमले की कड़ी निंदा

नई उड़ान वेल्फेयर सोसाइटी के प्रधान राजन गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था के सभी सदस्य पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष सैलानियों की निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते है, और कहा की धर्म के आधार पर मासूम निहत्थो की हत्या कायरता पूर्ण हरकत है और इस बात का सभी भारतवासियों में रोष पाया जा रहा है। आतंकवादी हमले में मारे गए पर्यटको की आत्मा की शांति के लिए सभी सदस्यों द्वारा दो मिनट का मोन रखा गया और कहा सरकार से आग्रह करते हैं कि आतंकियों को बख्शा ना जाए और उन पर कठोर जवाबी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर रमन गुप्ता, शिव अरोड़ा, अंशुमान सहगल, शैलेंद्र टंडन, लविश कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button