Sliderअन्य राज्य

गोदावरी नदी में डूब्ने से एक ही परिवार के पांच लोगो की मौत

तेलंगाना : निरमल जिले एक बेहद दुखद हादसा हो गया. बासर स्थित गोदावरी नदी में स्नान के दौरान एक ही परिवार के 5 युवकों की डूबने से मौत हो गई. यह हृदय विदारक घटना उस समय हुई जब हैदराबाद के चिंतल क्षेत्र से लगभग 18-20 लोगों का एक समूह प्रसिद्ध ज्ञान सरस्वती मंदिर में दर्शन के लिए बासर पहुँचा था.पुलिस के अनुसार मंदिर में पूजा-अर्चना से पहले ये युवक गोदावरी नदी में पवित्र स्नान के लिए गए थे. स्नान के दौरान वे गहरे पानी और नदी की तेज धारा में फँस गए जिसके कारण पाँचों युवक डूब गए.

Related Articles

Back to top button