
जालंधर : डी-फायर डांस एकेडमी एवं फिटनेस सेंटर द्वारा समर कैंप डांस -न-स्टाइल स्पैक्ट्रा 2025 के समापन समारोह का आयोजन के. एल. सहगल मेमोरियल हाल, जीटी रोड, जालंधर में 13 जुलाई रविवार को किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में आप नेता अतुल भगत पहुंचे।
अतुल भगत ने इस समर कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम के प्रयोजकों ने अतुल भगत तथा हितेषी सिंह को सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर अतुल भगत, हितेषी सिंह, प्रड्यूसर दीपक कुमार,एंकर करण तथा नेहा सेठी उपस्थित थे।