जम्मू: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस दौरान 2 आतंकियों के मारे जाने की भी सूचना मिली है। उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में नौशहरा नार्द के पास नियंत्रण रेखा पर सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के बाद गुरुवार को दो आतंकवादी मारे ग्येअधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी नियंत्रण रेखा के इस पार घुसने की कोशिश कर रहे थे। तभी सतर्क सैनिकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद हुई गोलीबारी में दोनों घुसपैठिए मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह का अभी पता नहीं चल पाया है।