Sliderअन्य राज्य

रोडवेज बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 5 यात्रियों की मौत

उत्तर प्रदेश :  राजधानी लखनऊ के काकोरी इलाके में गुरुवार को एक रोडवेज बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 5 यात्रियों की मौत हो गई तथा 10 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि काकोरी थाना क्षेत्र में गोला कुंआ के पास हरदोई से लखनऊ आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस सड़क निर्माण कार्य में लगे टैंकर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button