दिल्ली: भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर मौसम ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ‘मोंथा’ अब पूरी रफ्तार से आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है और आज काकीनाड़ा तट के पास लैंडफॉल कर सकता है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह तूफान लैंडफॉल के वक्त 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ तटीय इलाकों में तबाही मचा सकता है।भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह तक यह तूफान चेन्नई से करीब 420 किमी, विशाखापट्टनम से 500 किमी, और काकीनाड़ा से लगभग 450 किमी दूर था। इसके असर से तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मौसम बिगड़ना शुरू हो गया है।देश के कई इलाकों में बादल छाए हैं — यूपी, बिहार और दिल्ली तक में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है।आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने राज्य भर में प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।सभी जिलों के कलेक्टरों और राहत टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है।निचले और तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।NDRF और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुट गई हैं। सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं पर कोई असर न पड़े।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।