जालंधर:- मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में मां बगलामुखी जी के निमित्त सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया।
सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा मुख्य यजमान मानव शर्मा से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।
सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने दिव्य हवन यज्ञ पर उपस्थित मां भक्तों को प्रवचनों का रसपान करवाते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में गुरु का अत्यधिक महत्व है। जिसके जीवन में गुरु नहीं, उसका जीवन शुरू नहीं। गुरु अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने वाले मार्गदर्शक होते हैं। वे हमें सही और गलत का भेद बताते हैं, जीवन के सही मार्ग पर चलना सिखाते हैं और हमें सफलता की ओर ले जाते हैं।
गुरु-शिष्य परंपरा हमारे देश में सदियों से चली आ रही है। मानव जीवन में गुरु के महत्व को बताते हुए कहा कि गुरु के पास समर्पण, श्रद्धा और निष्काम भाव से बिना किसी अहंकार या अपेक्षा के जाना चाहिए। गुरु के पास चुनौती भरे भाव से नहीं जाना चाहिए।
नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि वैदिक सनातन धर्म में गुरु शब्द की महिमा वेदों से लेकर जीवन व्यवहार तक व्याप्त है। गुरु उनको कहते है जो संसार में जीना सीखाते हुए अंत में परमपद की प्राप्ति करवाते है।
नवजीत भारद्वाज जी ने मां भक्तों को कहा कि वेदों में स्पष्ट उल्लेख है कि *आचार्य देवो भव:।* वेदो से लेकर जीवन व्यवहार तक की शिक्षा देकर निरक्षर से साक्षर बनाता है उसको गुरु कहा जाता है। वहीं जो परम सत्य का बोध करवाते हुए स्व रूप की प्राप्ति करवाता है उसको हमारे यहां सद्गुरु कहा गया है। वर्तमान में आधुनिकता के बढ़ते प्रभाव से गुरु और गुरुकुल परंपरा विलुप्त होती नज‌र आ रही है। पारिवारिक संवेदना, मनुष्यता और संबंधों के महत्व को कायम रखने के लिए हमें गुरु व गुरुकुल परंपरा को कायम रखने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर अमरेंद्र कुमार शर्मा,राकेश प्रभाकर,पूनम प्रभाकर ,सरोज बाला, समीर कपूर, प्रदीप , दिनेश सेठ,सौरभ भाटिया,नरेश,कोमल,जगदीश डोगरा, रिंकू सैनी, कमलजीत,बलजिंदर सिंह, उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र ,रोहित भाटिया,बावा जोशी,राकेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह, विनोद खन्ना, नवीन , प्रदीप, सुधीर, सुमीत,अमनदीप,दानिश, रितु, कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ ,शंकर, संदीप,रिंकू,प्रदीप वर्मा, गोरव गोयल, मनी ,नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर,प्रदीप , प्रवीण,राजू, गुलशन शर्मा,संजीव शर्मा, रोहित भाटिया,मुकेश, रजेश महाजन ,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा,वरुण, नितिश,रोमी, भोला शर्मा,दीलीप, लवली, लक्की, मोहित , विशाल , अश्विनी शर्मा , रवि भल्ला, भोला शर्मा, जगदीश, नवीन कुमार, निर्मल,अनिल,सागर,दीपक,प्रिंस कुमार, पप्पू ठाकुर, दीपक कुमार, नरेंद्र, सौरभ,दीपक कुमार, नरेश,दिक्षित, अनिल, कमल नैयर, अजय,बलदेव सिंह भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।