जालंधर : विधायक रमन अरोड़ा के घर पर भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस की टीम नेे दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई हुई। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक रमन अरोड़ा पर आरोप है कि वह जालंधर निगम के अफसरों के जरिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था। फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफा-दफा करवा देता था। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सुरक्षा भी वापस ले ली गई थी। उसका कनेक्शन एटीपी सुखदेव वशिष्ट के साथ पाया गया है। वह एटीपी के जरिए बडे़ बडे़ बिल्डर को नोटिस भिजवाकर पैसे बटोरता था। वहीं आप के प्रवक्ता ने बताया कि रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके बाद उनके नजदीकी रिश्तेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है।