जालंधरः जालंधर पहुंचे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी से नाराज चल रहे महिंदर सिंह केपी को नसीहत देते कहा कि बड़े अहुदे माणे ने, हुण तां सबर करो। उन्होंने कहा कि महिंदर सिंह केपी पार्टी को पार्टी में कई बार मंत्री पद, लोकसभा सदस्य सहित कई पद दिये गए हैं। अगर इस बार पार्टी ने किसी ओर को मैदान में उतारा है तो उन्हें पार्टी का साथ देना चाहिए।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुल कर रहा कि टिकट सिर्फ उसी को मिलनी थी जो जीत सकता है। महिंदर सिंह केपी पहले तीन चुनाव खुद हार चुके हैं और एक चुनाव उनकी पत्नी हार चुकी हैं। इसलिए पार्टी ने जो फैसला लिया है वह काफी सोच-विचार के बाद लिया है। इस मौके उनके साथ महिंदर सिंह केपी को मनाने चौधरी संतोख सिंह के साथ गए जेल मंत्री रंधावा भी मौजूद थे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।