दिल्ली: इमीग्रेशन कंपनी चलाने वाली एक महिला द्वारा लोगों को वीजा लगाने के नाम पर ठगी करने का मामला समने आया है। बताया जा रहा है कि, महिला जाली वीजा लगाकर लाखों रुपए लेकर फरार हो गई। जैसे ही महिला के गायब होने का पता चला उसके कार्यालय के आगे लोगों का तांता लग गया। मौके पर अज्जोवाल की निवासी एक महिला ने बताया कि उसने अपने बेटे का पासपोर्ट जहां पर लगवाया था। सर्वजीत नाम के एजैंट द्वारा जब उसने पासपोर्ट लगाया तो उसने उसे 1,80,000 मांगे थे। यह बात 6 महीने पहले की है। कुछ समय पहले उसने कहा कि उसका पासपोर्ट क्लियर हो गया है, 50 हजार रुपए उसे और दे। इस पर उसने कहा कि वह रुपए बाद में देगी तो एजैंट महिला ने कहा कि वह उनके साथ चलेगी। गत दिन सुबह 4-5 बजे के करीब घोड़े वाला चौक में आकर उन्होंने उसको फोन किया तो उसने कहा कि उनके कागज अभी नहीं आए हैं। वह सुबह 10 बजे उनसे बात करेगी, लेकिन उसके बाद उसका कोई अता पता नहीं। एक दूसरे व्यक्ति ने बताया कि किसी ने जहां पर एक लाख, किसी ने 5 लाख, किसी ने 50 हजार तो किसी ने 30 हजार रुपए दिए थे।कुछ लोगों ने बताया कि उक्त महिला ने उनको जाली वीजे थमा दिए। वह आज एयरपोर्ट से वापस आए हैं। लेकिन आज वह महिला कार्यालय में नहीं थी। लेकिन उनके कार्यालय में काम करने वाली एक लड़की से जब पूछा गया कि महिला कहां है तो उसने बताया कि उसे तो खुद नहीं पता कि वह महिला कहां है।