दिल्ली : दिल्ली में कोरोना के बेकाबू होते हालात के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल को शुक्रवार को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के सीनियर डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, उनकी हालत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल को सुनीता केजरीवाल की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था और घर पर ही इलाज करा रही थीं।इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी खुद को क्वारंटाइन कर लिया था, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।बता दें कि 1993 बैच की भारतीय राजस्व सेवा (IRS) की अधिकारी रहीं सुनीता और अरविंद केजरीवाल करीब 26 साल पहले मसूरी में नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में मिले थे। दोनों साथ-साथ आईआरएस अधिकारी बने। इनकम टैक्स विभाग में 22 साल नौकरी करने के बाद सुनीता ने अपने पति को सपोर्ट करने के लिए साल 2016 में वॉलंटियरी रिटायरमेंट (VRS) ले लिया था। फिलहाल वह घर पर रहकर ही अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।