संगरूर। मुख्यमंत्री भगवंत मान के हलका धूरी में लंबे समय से कदम न रखने व लोगों की सार न देने के विरोध में शहर भर में गुमशुदा की तलाश एमएलए धूरी, धूरी दिआं कंधां ते लिखियां, साड्डा एमएलए कदे नहीं दिखेयां के पोस्टरों से दीवारें भरे हुई है। भारतीय जनता पार्टी हलका धूरी की ओर से शहर भर की दीवारों पर यह पोस्टर लगाकर मुख्यमंंत्री भगवंत मान को आडे हाथों लेने का प्रयास किया गया है।

 

विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल एक बार ही धूरी में पहुंचे थे, जबकि अब लंबे समय से उनकी ओर से धूरी की तरफ रुख नहीं किया गया है। लोगों का रोष है कि सरकार बनने पर भगवंत मान ने एलान किया था कि आम आदमी पार्टी की सरकार चंडीगढ़ से नहीं, बल्कि गांवों से चलेगी, लेकिन सत्ता संभालने के बाद दोबारा मुख्यमंत्री ने अपने हलके की सार नहीं ली।

 

हलके को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भुला दिया

 

हलका धूरी बदहाली के दौर से गुजर रहा है और लोग खुद को ठग्गा सा महसूस कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में हलका धूरी का विधायक गुमशुदा है के नारे लगाते हुए रोष जाहिर किया। भाजपा के जिला प्रधान व हलका धूरी के इंचार्ज रणदीप सिंह दियोल ने कहा कि धूरी हलके से जीत कर विधायक व फिर मुख्यमंत्री बने भगवंत मान ने कभी दोबारा मुंडकर धूरी कदम नहीं रखा है। हलके के लोगों को गुमराह करके वोट हासिल करने के बाद हलके को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भुला दिया है।

 

लोगों के दुख-दर्द नहीं सुने व न ही लोगों से हलके की समस्याओं को जानकर उनके समाधान की खातिर कोई कदम उठाया। पंजाब के लोगों के साथ झुठे वादे करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में कानून-व्यवस्था को कायम रखने में नाकाम साबित रही है, जिसकी बदौलत पंजाब का मौहाल दिनों दिन बिगड़ता जा रहा है। दिन दिहा़ड़े नौजवानों के कत्ल हो रहे हैं व लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

 

 

 

 

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।