रोपड़ : वीरवार को CBI ने ने चंडीगढ़ में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रूपनगर (रोपड़) रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार CBI की टीम ने चंडीगढ़ स्थित DIG के दफ़्तर पर छापा मारकर उन्हें रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। हालांकि रिश्वत की ली गई रकम के बारे में अभी तक अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि CBI ने ट्रैप लगाकर हरचरण सिंह भुल्लर को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हरचरण सिंह भुल्लर 2007 बैच के IPS अधिकारी हैं। सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप डीलर से जुड़े एक मामले में की गई है। जानकारी के अनुसार CBI जल्द ही इस पूरे प्रकरण पर आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर सकती है। DIG को एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।