डिप्स मेहता तथा लख्खन के पड्डे मनें एंड वी ट्विस्ट
डांस पार्टी आयोजित

जालंधर 20 मई: डिप्स स्कूल मेहता चौक तथा लख्खन के
पड्डे में एंड वी ट्विस्ट डांस पार्टी का
आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के प्री-विंग के
विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा इस दिन का लुत्फ
उठाया। गतिविधि का आयोजन दोनो स्कूलों के प्रिंसीपल
पंकज चोपड़ा तथा प्रिंसीपल सुषमां के नेतृत्व में
आयोजित किया गया। गतिविधि में विद्यार्थी रंग-बिरंगे
परिधानों में बहुत ही आकर्षक लग रहे थे। इस दौरान
विद्यार्थियों ने सबसे पहले अपने पसंदीदा एक्टर तथा गीत से सभी
को अवगत करवाया तथा उसी गीत पर डांस प्रस्तुत कर
माहौल में नएं रंग भर दिए। इसी के साथ कुछ विद्यार्थियों ने
विभिन्न गीतों जैसे कैन वी ट्विस्ट , इट्स अ स्मॉल
वल्र्ड, ईच फाईड डे, वैन यू आर हैपी, बैंग-बैंग,
शा ला-ला, डिस्को स्टेशन आदि पर ग्रुप डांस प्रस्तुत
कर सभी का मन मोह लिया। गतिविधि में विद्यार्थी ने
भरपूर मस्तू कर माहौल में एक नया जोश भर दिया। इस
दौरान दोनो स्कूलों के प्रिंसीपल ने कहा कि इस प्रकार कि
गतिविधियां टाईनी टाट्स में एक नया जोश भरने तथा
पढ़ाई के क्षेत्र से कुछ रहात दिलाने के उदेश्य को

मुख्य रखते हुए आयोजित की जाती है। उन्होंने कहा कि
इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में जोश भर
ताजा है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी इस
प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करवाते रहेंगे।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।