7 किलो अफीम, तीन किलो चुरा पोस्त व ढाई लाख़ कीं ट्रक के सामान के नीचे छुपाने वाले 3 काबू

जालंधर पुलिस कमिश्नर गुरपरीत सिंह भुलर के दिशा-निर्देश अनुसार सीआई ए-1 की पुलिस टीम ने परागपुर जीटी रोड पर 7 किलो अफीम, तीन किलो चूरा पोस्त, ढाई लाख की नगदी, समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया। मिलीं जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईंए -1 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से 7 किलो अफीम तीन किलो चूरा पोस्त और ढाई लाख की नगदी बरामद की है, और इसी तरह पुलिस ने अल्टो K10 गाड़ी से 1 किलो अफीम बरामद की है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों समेत दोषियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोषियों की पहचान गुरमीत सिंह निवासी गांव सोहल जगीर नकोदर, जोगा सिंह निवासी महितपुर और अश्विनी कुमार निवासी मॉडल हाउस जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।