जालंधर: पंजाब में धान की लिफ्टिंग ना होने को लेकर किसानों के धरने लगातार जारी हैं। इस दौरान लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी गिनती में बसें जाम में फंसी हुई है और सवारियां बसों से उतर कर पैदल ही आगे का सफर तय कर रही है।

दरअसल, आज फिर से संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों ने गांव बकापुर के सामने फिल्लौर-गोराया के बीच नेशनल हाईवे को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जाम कर दिया है। इस नेशनल हाईवे से होकर दिल्ली जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद है।

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब में होने वाले बंद में दोआबा किसान कमेटी पंजाब और पूरा किसान समुदाय शामिल होगा। यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान एवं सदस्य एसकेएम इंडिया ने दी। उनके द्वारा बताया गया कि धान अधिप्राप्ति एवं मिलिंग का संकट जस का तस बना हुआ है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।