
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु दौरे पर जाएंगे। मोदी सुबह करीब 10 बजे भारत मंडपम में जिला न्यायपालिका के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम के दौरान भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट और सिक्के का भी अनावरण किया जाएगा।
वहीं, मेरठ-लखनऊ के लिए आज से वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। पीएम नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 12 बजे के बाद इसका शुभारंभ करेंगे। इस शुभारंभ को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मेरठ के सिटी स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं बस अब उस पल क इंतजार है जब इसका शुभारंभ होगा। साढ़े 12 बजे वंदे भारत रवाना हो जाएगी