खन्ना: कांग्रेस नेता राजदीप सिंह नागरा को ईडी की छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आज उसका जालंधर में मेडिकल करवाया जाएगा और उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, ईडी द्वारा गत त़ड़के राजदीप सिंह नागरा के घर और कारोबारी ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। देर रात तक छापेमारी जारी रही और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। राजदीप सिंह नागरा को पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली का करीबी माना जाता हैं।

यहां बता दें कि यह गिरफ्तारी और छापेमारी कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु से जुड़े टेंडर घोटाले से जुड़ी है। भारत भूषण आशू को भी ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और वह फिलहाल जेल में है।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।