जालंधर- (नितिन कौड़ा)- कन्या महा विद्याला की ओर से तीन दिन सेल्फ डिफेन्स वर्क शॉप करवाई गयी। जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्म विशवास को बढ़ाना और उनको मुश्किल समय में मज़बूत होकर निकलना। इसमें संजय कराटे स्कूल के डायरेक्टर मिस रमा शर्मा जो की पिछले 20 वर्षों से इस क्षेत्र में माहिर हैं ने और बच्चों को कई गुण सिखाये। वर्कशॉप में लगभग 60 से ज़्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया और सेल्फ डिफेन्स व मार्शल आर्ट्स के कई गुण सीखे। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ आतिमा शर्मा ने बच्चों को ऐसी कार्य शाला में हिस्सा लेने और अपने हुनर को बेहतर करने के लिए प्रेरित किया और कोआर्डिनेट करने के लिए अमर प्रीत का धन्यवाद किया।

Disclaimer : यह खबर उदयदर्पण न्यूज़ को सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई है। उदयदर्पण न्यूज़ इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं करता है। यदि इस खबर से किसी व्यक्ति अथवा वर्ग को आपत्ति है, तो वह हमें संपर्क कर सकते हैं।